59 Chinese App Ban: ‘रामायण’ की सीता Dipika Chikhlia बोलीं- ऐसे पड़ोसियों की मौजूदगी को मिटाना शुरू

नई दिल्ली | भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा (India Bans 59 Chinese Apps) दिया है। जिसमें भारत में पॉपुलर ऐप टिकटॉक को भी बैन (TikTok Apps) कर दिया गया है। कई सेलेब्स ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए सरकार का समर्थन किया है। अधिकतर लोग खुश हैं कि चीन के ऐप को बैन कर दिया गया है। भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद 20 जवानो के शहीद होने पर लोगों में बेहद गुस्सा था। कई दिनों से चीनी सामान का बहिष्कार किया जा रहा था। टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस से इसकी अपील की थी। वहीं अब रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhalia) ने भी सरकार के फैसले पर खुशी जताते हुए पड़ोसी देश चीन पर तंज कसा है।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम (Deepika Chikhalia Instagram) पर ट्रेंड में चल रहे फोटो लैब ऐप का इस्तेमाल करके पीले बैकग्राउंड वाली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो पर लिखा है- पड़ोसियों से प्यार करो... लेकिन तब नहीं जब वो एलएसी और एलओसी पार करें। उसके बाद दीपिका ने कैप्शन में लिखा- वो करो जो करने की जरूरत है। एक दृढ़ रुख अपनाएं और देश को सपोर्ट करें, स्थानीय व्यापारियों को सपोर्ट करें और व्यापार का समर्थन करें। हमारे हर दिन के रूटीन से ऐसे पड़ोसियों की मौजूदगी को मिटाने की यात्रा शुरू करें। दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है, फैंस भी इसे सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि चीनी ऐप्स में से टिकटॉक भारत में काफी पॉपुलर बन चुका था। पिछले काफी समय से इस ऐप को बैन करने की मांग की जा रही थी। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, रितेश देशमुख, रवीन टंडन, नेहा कक्कड़ और उर्वशी रौतेला जैसे सेलेब्स टिकटॉक पर काफी एक्टिव थे। हालांकि अभी तक इन स्टार्स की तरफ से कोई चाईनीज ऐप्स बैन होने पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

गौरतलब हो कि भारत सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत इन 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है। जिसके पीछे की कारण इन चीनी ऐप्स का लोगों के पर्सनल डाटा का इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31AwLvj

Post a Comment

Previous Post Next Post