मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने माता-पिता की 49वीं सालगिरह पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी वादा किया है कि वह कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिससे कि उनके चेहरे की हंसी छीन जाए।
तस्वीर के साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, मेरे प्यारे माता-पिता आशा हुड्डा और डॉ.रणबीर सिंह हुड्डा को 49वीं सालगिरह मुबारक हो। चाहें मैं कितनी ही कठिन परिस्थिति में से होकर क्यों न गुजरू, लेकिन मैं इनके चेहरे से मुस्कान को ओझल होने नहीं दूंगा। मैं वादा करता हूं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BiJTtC
.