दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.1 करोड़

वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 524,000 से अधिक हो गई हैं।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 11,047,217 हो गई थी, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 524,614 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,793,425 मामलों और 129,432 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण से प्रभावित देश है, जहां सर्वाधिक मृत्यु दर्ज की गई है।

ब्राजील 1,539,081 संक्रमण और 61,884 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से रूस तीसरे (666,941) स्थान पर है, और उसके बाद भारत (625,544), पेरू (295,599), चिली (288,089), ब्रिटेन (285,787), स्पेन (250,545), मेक्सिको (245,251), इटली (241,184) , ईरान (235,429), पाकिस्तान (221,896), फ्रांस (204,222), तुर्की (203,456), सऊदी अरब (201,801), जर्मनी (196,780), दक्षिण अफ्रीका (177,124), बांग्लादेश (156,391), कनाडा (106,962) और कोलम्बिया (106,392) हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (44,216), इटली (34,833), फ्रांस (29,896), मेक्सिको (29,843), स्पेन (28,385), भारत (18,213), ईरान (11,606) और पेरू (10,226) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases worldwide 1.1 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3eWE1W8

Post a Comment

Previous Post Next Post