वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1.2 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतें 548,000 से अधिक हो गई हैं।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12,009,301 थी, जबकि घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 548,822 हो गई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 3,053,328 मामलों और 132,277 मौतों के साथ दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है।
वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील है, जहां संक्रमण के मामले 1,713,160 और इससे हुई मौतों की संख्या 67,964 हैं।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे (742,417) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (699,749), पेरू (312,911), चिली (303,083), ब्रिटेन (288,511), मेक्सिको (275,003), स्पेन (252,513), ईरान (248,379), इटली (242,149), पाकिस्तान (237,489), दक्षिण अफ्रीका (224,665), सऊदी अरब (220,144), तुर्की (208,938), फ्रांस (206,072), जर्मनी (198,699), बांग्लादेश (172,134), कोलम्बिया (124,494), कनाडा (108,334) और कतर (101,553) का स्थान है।
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (44,602), इटली (34,914), मेक्सिको (32,796), फ्रांस (29,936), स्पेन (28,396), भारत (20,642), ईरान (11,731), पेरू (11,133) और रूस (10,650) हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38D11XE
.