दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 1.22 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.22 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 554,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 12,232,211 थी, जबकि घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 554,291 थी।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे प्रभावित देश अमेरिका है, जहां कोविड-19 के मामले 3,112,252 हैं, वहीं इससे अब तक 133,228 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां कुल मामले 1,755,779 हैं, जबकि मौतों की संख्या 69,184 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (767,296) स्थान पर है, इसके बाद रूस (706,240), पेरू (316,448), चिली (306,216), ब्रिटेन (289,154), मेक्सिको (282,283), स्पेन (253,056), ईरान (250,458), इटली (242,363), पाकिस्तान (240,848), दक्षिण अफ्रीका (238,339), सऊदी अरब (223,327), तुर्की (209,962), फ्रांस (207,356), जर्मनी (199,001), बांग्लादेश (175,494), कोलम्बिया (128,638), कनाडा (108,656) और कतर (102,110) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (44,687), इटली (34,926), मेक्सिको (33,526), ??फ्रांस (29,982), स्पेन (28,401), भारत (21,129), ईरान (12,305), पेरू (11,314) और रूस (10,826) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases across the world exceed 1.22 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Cm1Hot

Post a Comment

Previous Post Next Post