कोरोनावायरस: अफरीदी ने कहा, पत्नी, बेटी का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को बताया कि उनकी पत्नी और दो बेटियों का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। पहले इन दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अफरीदी ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और दुआ के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अफरीदी ने अपनी छोटी बेटी के साथ फोटो भी शेयर की।

अफरीदी ने लिखा, अल्हमदुलिल्लाह, मेरी पत्नी और बेटी अक्सा, अंशा का टेस्ट निगेटिव आया है, पहले इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब यह ठीक हैं। आपकी लगातार दुआओं के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप सभी के परिवार और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। अफरीदी ने पहले ट्वीट कर बताया था कि उनका और उनका परिवार का टेस्ट पॉजिटिव आया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Wife, daughter's Kovid-19 test negative: Afridi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2Bw7KGQ

Post a Comment

Previous Post Next Post