देश में कोरोना मामले 6.7 लाख के पार

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। देश ने कोरोना के एक-दिवसीय मामलों का रविवार को नया रिकॉर्ड दर्ज किया। रविवार को 24,850 नए मामले सामने आए, इसके बाद देश में कुल संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

अब तक 4,09,083 रोगी स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं देश में अभी 2,44,814 सक्रिय मामले हैं।

वैश्विक स्तर पर बात करें तो भारत दुनिया में तीसरे सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश रूस से केवल 399 मामले पीछे है। भारत में जहां 6,73,165 मामले हैं, वहीं रूस में 6,73,564 मामले हैं।

28,39,436 मामलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील (15,77,044) है।

महाराष्ट्र में केवल एक दिन में 7,000 से अधिक नए मामले और 295 मौतें दर्ज हुई हैं। देश में यह सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां कुल मामले 2 लाख (2,00,064) के आंकड़े को पार कर गए हैं और अब तक 8,671 लोगों की जान गई है।

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 1,07,001 कोरोना मामले और 1,450 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। तमिलनाडु में केवल एक दिन में 4,280 मामले आए और 65 लोगों की मौत हुई है।

देश में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है। यहां पिछले 24 घंटों में 2,505 मामले आने के बाद कुल संख्या 97,200 तक पहुंच गई है। दिल्ली में 25,940 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,004 मौतें हुई हैं। यहां 68,256 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात (35,312), उत्तर प्रदेश (26,554), राजस्थान (19,532), मध्य प्रदेश (14,064), पश्चिम बंगाल (21,231), हरियाणा (16,548), कर्नाटक (21,549), आंध्र प्रदेश (17,699), तेलंगाना (22,312) और बिहार (11,700) शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases cross 6.7 lakhs in the country
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2VLxWEr

Post a Comment

Previous Post Next Post