Aamir Khan की बेटी Ira Khan हुईं अपने नए घर में शिफ्ट, सामने आई फोटोज

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan )इन दिनों अपने नए लुक से नही बल्कि नए घर से काफी चर्चित हो रही है क्योकि अब वो अपने घर में शिफ्ट हो गईं हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से इरा (Ira Khan Instagram)ने इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर इरा (Ira Khan Instagram Photo)ने फोटो शेयर कर खुशी का इज़हार करते हुए यह भी लिखा है कि ‘मेरा नया घर देखो।‘

खास बात यह है कि आमिर खान मार्च महीने से ही लॉकडाउन की वजह से अपने परिवार के साथ हैं। आमिर की बेटी इरा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं, वे अपने जीवन के हर पहलू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। दूसरी ओर अगर वर्कफ्रंट को देखें तो बॉलीवुड में मि. परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अभी अधूरी पड़ी है, जिसकी शूटिंग का बेसब्री से इंतजार हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2NRDQiH

Post a Comment

Previous Post Next Post