लेवरकुसेन को हराकर बायर्न म्यूनिख ने जीता जर्मन कप

बर्लिन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन क्लब के मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने बेयर लेवरकुसेन को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। बायर्न ने फाइनल में लेवरकुसेन को 4-2 से मात दी।

विजेता टीम के लिए इस मैच में रोबर्ट लेवांदोवस्की ने 59वें और 89वें मिनट में दो गोल किए। इसी के साथ इस सीजन में उनके 43 मैच में 51 गोल हो गए हैं। उनके अलावा डेविड अलाबा ने 16वें और सेर्गे ग्नाब्री ने 24वें मिनट में एक-एक गोल किया।

वहीं, लेवरकुसेन के लिए स्वेन बेंडेर ने 63वें और केई हवेर्त्ज ने इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में पेनल्टी से गोल किया।

बायर्न म्यूनिख की यह लगातार दूसरी खिताब है। टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में लिपजिग को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

- -आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bayern Munich won the German Cup by defeating Leverkusen
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2YXZ58U

Post a Comment

Previous Post Next Post