Singapore: सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के हाथ दोबारा सत्ता की कमान, 61 प्रतिशत वोट हासिल किए

सिंगापुर। सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के हाथ दोबारा सत्ता की कमान चली गई है। शुक्रवार को हुए आम चुनाव में उसने जीत हासिल की है वहीं विपक्षी वर्कर्स पार्टी (डब्ल्यूपी) ने मात्र 10 सीटें ही जीतीं।

90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएपी अगली सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 93 सीटों में से लगभग 90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी PAP 1959 से सत्ता पर काबिज है। उसने 15 बहु-सीट वाले निर्वाचन क्षेत्रों और 13 सिंगल सीट वाले वार्डों पर शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी को 61.24 प्रतिशत का मतदान हासिल हुआ है। मुख्य विपक्षी श्रमिक पार्टी (WP) ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर पहली बार रिकॉर्ड कायम किया है।

पीएम ने कहा, ये अच्छा जनादेश

प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग के अनुसार ठीक है, यह उतना मजबूत जनादेश नहीं है जितना मुझे उम्मीद थी, लेकिन यह एक अच्छा जनादेश है, मुझे लगता है कि 61 प्रतिशत वोट बहुत ही सम्मानजनक है।'

इतने प्रतिशत वोट मिले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएपी ने 61.24 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। 2015 के चुनावों में अपने 69.9 फीसदी हिस्से से 8.7 अंकों की बढ़त हासिल की। सिंगापुर में मतदान को दो घंटे तक बढ़ा दिया गया, क्योंकि मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली। लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वोट डाल रहे थे। वहीं भीड़भाड़ कम करने को लेकर बीते चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 880 से बढ़ाकर 1,100 कर दी गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ehXPlD

Post a Comment

Previous Post Next Post