प्रतिदिन 1 लाख कोरोना के नए मामलों के करीब पहुंचा भारत

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के 95,735 नए मामले सामने आए, जो अब तक एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। देश में कुल 44,65,863 मामले हो गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1,172 मौतें दर्ज की गई हैं, जो अब तक के एक दिन में होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं भारत में मंगलवार को 1,133 मौतें दर्ज कीं गई थीं और 29 जुलाई को 1,129 मौतें हुईं थी। भारत में प्रति दिन होने वाली मौतों के मामले में अब अमेरिका को पीछे कर रहा हैं। गौरतलब है कि अमेरिका महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

भारत में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

सामने आए कुल 44,65,863 मामलों में से, 9,19,018 मामले सक्रिय हैं, और 34,71,783 लोग अब तक इससे उबर चुके हैं, जबकि 75,062 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रिकवरी दर 77.77 प्रतिशत है, मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों में उनका योगदान 62 प्रतिशत से अधिक है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 11,29,756 टेस्ट किए और अब तक टेस्ट किए गए नमूनों की कुल संख्या 5,29,34,433 है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India reaches close to 1 lakh new cases of corona every day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3380HxG

Post a Comment

Previous Post Next Post