ज्यूरिख, 19 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने कोविड-19 के कारण 2019-2022 के बजट में कटौती की है। फीफा कांग्रेस ने चार साल के लिए इस बजट को मंजूरी दे दी।
फीफा की 70वीं कांग्रेस शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित हुई और सभी 211 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 2019-22 के बदले हुए बजट को 6.56 अरब डालर से घटा कर 6.44 अरब डालर कर दिया है। फीफा ने कहा कि 12 करोड़ डालर की गिरावट कोविड-19 के कारण हुई है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि 2019-22 के लिए फुटबाल में निवेश में कोई बदलाव नहीं होगा।
फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैन्टिनो ने इस मुश्किल समय में फुटबाल समुदाय को अपना समर्थन देने का वादा किया है।
अध्यक्ष ने कहा, हम जल्दी और अच्छे तरीके से चीजों को संभालने में सफल रहे। हमने 1.5 अरब डालर का कोविड-19 रिलीफ प्लान बनाया। यह काफी अप्रत्याशित था।
जून में इस प्लान को मंजूरी मिलने के बाद फीफा को 150 सदस्य संघों से अपील मिली है।
अध्यक्ष ने कहा, फीफा मुसीबत का सामना नहीं कर रही है लेकिन फुटबाल जरूर कर रही है। पैसा वहां जा रहा है जहां जाना चाहिए- फुटबाल में, फुटबाल की मदद के लिए।
एकेयू/वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35QZvlh
.