डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Probe) के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। आज शुक्रवार को रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, ज़ैद विलात्रा, दीपेश सावंत, अब्दुल बासित परिहार यानी सभी 6 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अब रिया के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।
Bail pleas of Showik Chakraborty, Rhea Chakraborty, Abdul Basit, Zaid Vilatra, Dipesh Sawant & Samuel Miranda have been rejected by a special court in Mumbai.
— ANI (@ANI) September 11, 2020
They're arrested by NCB in connection with drugs case related to #SushantSinghRajput case. pic.twitter.com/pFO8bqYIxi
ड्रग केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनको भायखला जेल की महिला विंग में रखा गया है। रिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को भी सुनवाई हुई थी, तब सेशन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Rhz8Nc
.