Birthday spcl: नाम बदलते ही Akshay Kumar को मिली बड़ी पहचान, मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जहां कभी चौकीदार ने खड़े होने से किया था मना

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से पहचाने जाने वाले Akshay Kumar आज अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी ऐसी बात से अवगत करा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप नही जानते होंगे। आज फिल्म इंडस्ट्री में भले ही वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस एक्टर के पास कमाई का कोई साधन भी नही था। उनके पिता पहले आर्मी में थे, फिर अकाउंटेंट की नौकरी करने लगे। घर की आर्थिक हालत को देखते हुए अक्षय ने कभी होटल में काम किया, तो कभी ट्रैवल एजेंट का, इसके बाद वो कुंदन की ज्वैलरी बेचने लगे।

आज अक्षय कुमार के पास किसी चीज की कमी नही है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लोग घर के सामने भी खड़े होने से भगा देते थे। ऐसा ही एक हादसा उस समय हुआ था जब अक्षय कुमार फोटोशूट कराने के लिए मुंबई के एक आलीशन बंगले के सामने खड़े थे तभी चौकीदार ने उन्हें खड़ा देखते ही वहां से हटा दिया। फिर क्या था अक्षय को वो बात ऐसी लगी कि एक बड़ा स्टार बनते ही सबसे पहले उन्होंने वही बंगला खरीद लिया। आज के समय में उस बंगले में अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इस सपनों के घर को ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है। जो समंदर के किनारे बसा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3294vQ2

Post a Comment

Previous Post Next Post