सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, वीडियो शेयर कर बंया किया अपने दिल का दर्द

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढ़ाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक-एक करके कई गहरे राजों का खुलासा सामने आ रहा है। जिनसे सीबीआई के सामने भी कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। सुशांत की मौत बाद उनके चाहने वालों के बीच उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे भी उन्हें आज भी याद करती है। और सुशांत को न्याय मिले इसके लिए वो उनके परिवार का सपोर्ट करते भी नजर आ रही है। हाल ही में अंकिता ने सुशांत के जाने का दर्द बंया करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि आज भी सुशांत की आवाज मेरे कानों में गूजंती है। यह वीडियो हमारी एक साथ बिताई गई यादों का झरोखा है। जिसे मै हमेशा पास संजोकर रखना चाहती हूं। इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। जिसमें सिर्फ सुशांत की अवाज गूंज रही है।

गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता का रिलेशन 6 साल तक चला था। सके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत ने अंकिता को एक रियलटी शो में प्रपोज भी किया था। दोनों ने एक साथ दो फ्लैट भी खरीदे थे और फिर साथ भी रहे थे। लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3lENpBf

Post a Comment

Previous Post Next Post