Gangs Of Filmistan की प्रोड्यूसर पर भड़कीं Shilpa Shinde शिंदे, सुनील ग्रोवर पर लगाए आरोप, स्क्रीनशॉट शेयर कर किए बड़े खुलासे

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला दर्शकों का सबसे पसंदीदा शों ‘भाभी जी घर पर हैं’ हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इस शों में शिल्पा शिंदे ने अपने खास अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। और इसके बाद वो नजर आई bigboss 11 में जो उनकी सफलता की पहली सीढ़ी बनकर साबित हुआ। शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब भी अपने नाम कर लिया था। लेकिन इन दिनों वो फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनका नया शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ है इस शो का हिस्सा बनने के बाद उनका शो के प्रोड्यूसर के साथ खीचातानी होने लगी है। जिसके चलते अब उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शिल्पा ने इस बात को साफ करते हुये कहा है कि वो सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहतीं। इसके साथ ही उन्होंने शो के निर्माताओं के खिलाफ भी काफी बुरा भला बोला है। शिल्पा शिंदे के दिए गए बयान के बाद शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोन ने भी इसका जवाब दिया। जिसके बाद शिल्पा ने पलटवार करते हुए कहा है कि "झूठ न फैलाने की कोशिश करें।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2F3qUoS

Post a Comment

Previous Post Next Post