IPL 2020: आईपीएल-13 का पहला चौका रोहित और पहला विकेट चावला के नाम

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। लंबी अनिश्चित्ताओं के बाद आईपीएल का 13वां सीजन आखिरकार शुरू हो गया। यहां के शेख जायेद स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन की पहली गेंद खेली और चेन्नई के दीपक चहर ने पहली गेंद डाली। पहली ही गेंद पर रोहित ने चौका मारा। इस तरह से आईपीएल के 13वें सीजन का पहला चौका रोहित के नाम रहा।

लेकिन रोहित इस आईपीएल में पहले विकेट के रूप में आउट होने वाले खिलाड़ी भी बने। चेन्नई के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित को आउट कर इस आईपीएल का पहला विकेट लिया। रोहित ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। उनका विकेट 46 के कुल स्कोर पर गिरा। रोहित 2017 आईपीएल के बाद से अब तक लेग स्पिन पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इस मैच को मिलाकर रोहित कुल नौ बार लेग स्पिनर पर आउट हुए हैं। अब्राहम डिविलियर्स और रोबिन उथप्पा 8-8 बार लेग स्पिन का शिकार हुए हैं और वे इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit, first wicket of IPL-13, Chawla to first wicket
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32L1lm4

Post a Comment

Previous Post Next Post