Malaika Arora - Arjun Kapoor ने लॉकडाउन के दौरान भी नही छोड़ा था साथ, दोनों हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। बॉलीवुड में काफी लंबे समय से Malaika Arora और Arjun Kapoor की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। इस जोड़ी को हमेशा लोगों ने हर बड़े इवेंट में रोमांटिक अंदाज के साथ देखा है अब यह कपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर लवबर्ड्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, यह जानकारी मलाइका की बहन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिलहाल डॉक्टर्स के परामर्श के बाद कपल होम क्वारैंटाइन पर है।

कहा तो यह तक जाता है कि अर्जुन मलाइका के प्यार में ऐसे दीवाने हो चुके है कि लॉकडाउन के समय में भी उन्होंने मलाइका का साथ नही छोड़ा, और हर वक्त उनके घर पर ही रहते नजर आए।

अर्जुन कपूर के 35वें बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुंकिग का टैलेंट दिखाते हुए केक शेयर किया था। जिस पर हार्ट इमोजी बनाते हुए एक अलग अंदाज में अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया था ।

बता दें कि कि यह कपल भले ही अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुका हो लेकिन शादी को लेकर अर्जुन कपूर अभी पूरी तरह से तैयार नही हुए हैं।

जब भी फैंस ने अर्जुन से शादी की बात को लेकर चर्चा करने की कोशिश की है अर्जुन कपूर इस बातपर ना नुकुर करते ही नजर आए हैं। और यही कहा है कि जब भी शादी करूंगा मैं आप सभी को जरूर बताऊंगा। फिलहाल अभी कोई प्लान नहीं है।

बता दे कि मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 46 साल की हैं वहीं, अर्जुन कपूर अब 35 साल के हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3jXl87z

Post a Comment

Previous Post Next Post