Pakistan में बाजवा का भ्रष्टाचार बना इमरान के गले की फांस, देना होगा संपत्ति का स्पष्टीकरण

कराची। पाकिस्तान (Pakistan) में सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और सीपीईसी परियोजना के अध्यक्ष सलीम बाजवा (Saleem Bajwa) का भ्रष्ट्राचार कांड इमरान सरकार पर भारी पड़ता जा रहा है। सोमवार को देर शाम सूचना मंत्री शिबली फराज ने कहा कि पूर्व लेफ्टिनेंट को अपने परिवार की संपत्ति को लेकर स्पष्टीकरण देना होगा।

कंधों पर कई बड़ी जिम्मेदारियां थीं

दरअसल, चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा के कंधों पर कई बड़ी जिम्मेदारियां थीं। ऐसे में उनका भष्टाचार में लिप्त होना इमरान खान के लिए शर्मिंदगी का विषय बन चुका है। बाजवा को प्रधानमंत्री का विशेष मीडिया सहायक भी नियुक्त कर रखा था।

बाजवा परिवार का व्यापार साम्राज्य चार देशों में फैला है

एक वेबसाइट के अनुसार बीते सप्ताह अमरीका और पाकिस्तान में बाजवा परिवार की संपत्ति का पता लगाया गया। ये दावा किया कि सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और उनके परिवार के निवेश के बीच गहरा संबंध है। वेबसाइट की जांच से पता चला कि बाजवा परिवार का व्यापार साम्राज्य चार देशों में 99 कंपनियों में पिज्जा फ्रैंचाइजी सहित 133 रेस्तरां थे, जिनकी अनुमानित कीमत 3.99 करोड़ डॉलर थी।

अरबों का है बाजवा परिवार का साम्राज्य

असीम बाजवा के छोटे भाइयों ने मिलकर वर्ष 2002 में पहली बार पापा जॉन पिज्‍जा रेस्‍त्रा को खोला था। इसी साल जनरल असीम ,जनरल परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में तैनात थे। असीम बाजवा के भाई नदीम बाजवा ने पिज्‍जा रेस्‍त्रां में डिल‍िवरी ड्राइवर से अपने करियर को शुरू किया था। आज उनके भाईयों तथा असीम बाजवा की पत्‍नी 99 कंपनियों के मालिक हैं। इनके पास पिज्‍जा कंपनी के 133 रेस्‍त्रां हैं। इनकी कीमत करीब 4 करोड़ डॉलर है। बाजवा के परिवार ने 5 करोड़ 22 लाख डॉलर अपने बिजनेस को चलाने के लिए किया। उसने एक करोड़ 45 लाख डॉलर की अमरीका में संपत्ति खरीदी।

अहमद नूरानी ने खोली थी पोल

पत्रकार अहमद नूरानी की रिपोर्ट में बताया गया था कि जनरल असीम बाजवा और उनके परिवार का आर्थिक साम्राज्‍य 4 देशों तक फैल चुका है। जब यह बड़ा खुलासा किया तो कुछ वक्त के लिए वेबसाइट को हैक कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे ठीक कर‍ लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे सेना में असीम बाजवा रुतबा बढ़ता गया, उनके परिवार का बिजनेस में तेजी से तरक्की देखी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/32KHQsB

Post a Comment

Previous Post Next Post