Sara Khan हुई कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटाइन

नई दिल्ली । छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जिन्हें दर्शक टीवी सीरियल 'सपना बाबुल का बिदाई' में देख चुके हैं उनक नाम है सारा खान (Sara Khan) ये भी कोरोना की गिरफ्त में आ गई हैं। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि सारा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, रिपोर्ट आने के बाद सारा खान ने खुद को होम क्‍वारंटीन कर लिया है।

बिग बॉस में रह चुकी हैं सारा
सारा खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं वे 'सपना बाबुल का..बिदाई', 'प्रीत से बंधी ये डोरी', 'राम मिलाई जोड़ी' जैसे सारियल्स में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। और वे 2010 में रिएलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन में भी कंटस्टेंट रह चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZsezSz

Post a Comment

Previous Post Next Post