सभी महिला एवेंजर्स वाली फिल्म जल्द आएगी: लेटेशिया राइट

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस) अभिनेत्री लेटिशिया राइट का कहना है कि सिर्फ महिलाओं द्वारा अभिनीत एवेंजर्स फिल्म का सपना जल्द ही पूरा होगा।

फिल्म स्टार (26) ने ब्लैक पैंथर में शूरी की भूमिका निभाई थी, इसके अलावा दो एवेंजर्स में भी काम किया है। महिला टीम की संभावना के बारे में पूछने पर राइट ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें इसके लिए लड़ना होगा। विक्टोरिया अलोंसो (निर्माता) इस बारे में केविन फीज (मार्वल चीफ) के साथ मिलकर विचार कर रही हैं। यह हाल की ही बात है।

राइट ने यह भी खुलासा किया कि ब्लैक पैंथर में कास्ट होना कितना खास था।

कॉन्टैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने याहू एंटरटेनमेंट को दिए एक साक्षात्कार में कहा, मेरा हमेशा से यह सपना था कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाऊं जो न सिर्फ अश्वेत महिलाओं के लिए, बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए और युवा लोगों के लिए भी प्रभावशाली हो। रोमांचित और प्रेरित करने वाले लोगों की टीम और दर्शकों का साथ पाकर शूरी को अच्छा लगा। मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने दुनिया को कुछ सकारात्मक दिया है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
All-female Avengers film to come soon: Leteshia Wright
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e3OuiS

Post a Comment

Previous Post Next Post