दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 4.43 करोड़ पार, अब तक 11.73 लाख की मौत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और लगातार तेजी के साथ एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर से स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या बुधवार को 4.43 करोड़ पार हो गया। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 11.73 लाख से अधिक पहुंच गई है। हालांकि, सबसे अच्छी बात ये भी है कि इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 3.30 करोड़ से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं।

पूरी दुनिया में अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है और अब एक बार फिर से अमरीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमरीका में एक सप्ताह में पांच लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं,जबकि 5,600 संक्रमितों की मौत भी हुई है।

वहीं भारत की बात करें तो 79.9 लाख लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अच्छी बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट बाकी देशों की तुलना में काफी अच्छी है। भारत में अब तक 72.6 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

अमरीका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित

बता दें कि कोरोना महामारी से अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमरीका का इलिनॉइस राज्य में सबसे अधिक कोरोना के केस सामने आए हैं। बीते एक सप्ताह में इलिनॉइस में 31 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि पेनसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फ्रांस और जर्मनी में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को दोनों ही देशों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों के लिए खास रणनीति की घोषणा की जा सकती है। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्र को संबोधित करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e5Zyf8

Post a Comment

Previous Post Next Post