Dipika Kakar निकलीं पति शोएब इब्राहिम के साथ ड्राइव पर, शेयर की रोमांटिक वीडियो

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही दीपिका व उनके पति शोएब की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। हो भी क्यों न, दोनों साथ में काफी प्यारे जो लगते हैं। ऐसे में फैंस को दोनों को साथ में देखना बेहद पसंद है। इसलिए दीपिका और शोएब साथ में अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों एक रोमांटिक ड्राइव के लिए निकले। जिसकी वीडियो शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अस्पताल में भर्ती Himanshi Khurana ने ब्लैक आउटफिट में बिखेरा खूबसूरती का जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल

दोनों निकले रोमांटिक ड्राइव पर

इस वीडियो को शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। दोनों कार राइड के लिए निकले हैं और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में कार के पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। शोएब, दीपिका का हाथ पकड़ते हैं और किस करते हैं। वहीं, दीपिका शोएब को मुस्कुराते हुए देखती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म विलेन का गाना हमदर्द बज रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

'नागिन 5' की एक्ट्रेस Surbhi Chandna ने साड़ी में बिखेरा जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/33sTuKc

Post a Comment

Previous Post Next Post