एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को Pavitra Punia ने बताया लड़कियों की खैरात पर जीने वाला

नई दिल्ली: टेलीविजन का पॉपलुर रियलिटी शो बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। शो में कई सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में अपनी ग्‍लैमरस अदाओं से दीवाना बनाने वालीं पव‍ित्रा पुनिया ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। पवित्रा पुनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। साथ ही वह 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड भी हैं। लेकिन लगता है कि वह पारस की शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।

गंभीर परिणाम भुगतना होगा

दरअसल, पवित्रा पुनिया ने पारस के इस सीजन का हिस्सा बनने को लेकर कहा कि अगर उनके अंदर थोड़ी सी भी सेल्फ रिस्पेक्ट है तो उन्हें इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। पवित्रा ने टेली चक्कर से बातचीत में कहा कि "मेरा अतीत इतना कंट्रोवर्सियल नहीं है। अपनी जिंदगी में मैंने बस एक ही गलती की है। अगर उनके थोड़ा सा भी सम्मान बाकी है तो वह मेरे रहते घर के अंदर एंट्री नहीं करेंगे। यदि वह ऐसा करते भी हैं तो उन्हें मुझे उकसाना नहीं चाहिए। वरना उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पडे़गा।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3iv6EKQ

Post a Comment

Previous Post Next Post