शहर में 18 जनवरी से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

डिजिटल डेस्क जबलपुर । हैदराबाद की आइडल फिल्म मेकर कंपनी द्वारा पाँच भाषाओं हिन्दी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू में बनने वाली फिल्म की शूटिंग जबलपुर की विभिन्न लोकेशंस पर की जाएगी। - द मिसिंग बीन - नाम की इस फिल्म की शूटिंग 18 जनवरी से 20 फरवरी तक की जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन को अंतिम रूप देने आए फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक सबस्टीन नोह ओकोष्टा ने बुधवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा से भेंट की। उन्होंने जबलपुर के नैसर्गिक सौंदर्य को देखते हुए इस फिल्म के बाद जल्द ही एक और बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग करने की बात कही। कलेक्टर ने शूटिंग के लिए सहयोग का भरोसा फिल्म निर्माता को दिलाया।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shooting of the film will start in the city from January 18
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37L1Df6

Post a Comment

Previous Post Next Post