कभी ऐसी दिखती थीं एक्ट्रेस नगमा, शेयर की अपने फर्स्ट फोटोशूट की तस्वीरें...

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  एक्ट्रेस से राजनेता बनी नगमा का यूं तो चार दिन बाद 25 दिसबंर को 45वां बर्थ-डे है। लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। नगमा ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर लगभग 7-8 तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में उन्होंने लिखा है कि 'मेरा पहला फोटोशूट' और दूसरे में उन्होंने लिखा है 'कुछ पुरानी यादें'...। नगमा के पहले फोटोशूट से लेकर अब तक उनमें बहुत चेंज आया है। नगमा एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और उनका जन्म 25 दिसंबर, 1974 को मुंबई में हुआ। 

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी नगमा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान खान की 'बागी' से की थी। वह करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ फिल्म 'सुहाग' में लीड भूमिका में नजर आई थी। इसके बाद वह 1990 के दशक में अपनी दिवंगत एक्ट्रेस दोस्त दिव्या भारती के कहने पर साउथ की फिल्में करने लगी और देखते ही देखते वह साउथ की सफल एक्ट्रेस में शुमार हो गई। उन्होंने लगभग एक दशक तक साउथ में राज किया और वहां पर उनके प्रशंसकों ने उनका मंदिर तक बना दिया। 

फिल्मी कैरियर से सोहरत हासिल करने के बाद नगमा ने 2004 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया और वह कांग्रेस की स्टार प्रचारक बन गई। हैदराबाद से लेकर बिहार तक नगमा पार्टी का प्रचार करते हुए अब नजर आती रहती हैं। नगमा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली से अफेयर के कारण भी सुर्खियों में रही थी। मई 2010 में एक दिए इंटरव्यू में नगमा ने सौरव से अफेयर की बात कबूली थी। नगमा ने कहा कि यह सच है कि सौरव के साथ उनका अफेयर था, लेकिन अब यह बीती बात है। 

actress nagma photos

actress nagma images

actress nagma with rajnikant

actress nagma with soniya gandhi and former President pratibha patil



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Unseen photos of actress nagma, she shars on twitter 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/37H4qWt

Post a Comment

Previous Post Next Post