तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम 'बबीता जी' की एक दिन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली: टीवी पर कीई तरह के शो आएं लेकिन जिस तरह का प्यार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को मिलता है, वैसा शायद ही किसी को मिले। यह शो पिछले 12 सालों से चला आ रहा है। इससे बड़ी उपलब्धि किसी भी शो के लिए और क्या हो सकता है। आज भी इस शो लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना पहले करते थे। इस शो में नजर आने वाले किरदार घर-घर पॉपुलर हैं। शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी को तो लोग पसंद करते ही हैं। साथ ही बबीता जी का किरदार भी काफी हिट है।

दिलीज जोशी ने सुझाया था नाम

शो में जेठालाल का बबीता जी से फ्लर्ट करना काफी पसंद आता है। लेकिन ये शायद कम ही लोगों को पता होगा कि तारक मेहता शो के लिए दिलीप जोशी ने ही मुनमुन दत्ता का नाम सुझाया था। जिसके बाद मुनमुन को बबीता जी के रोल के लिए कास्ट किया गया। इस रोल में मुनमुन ने अपनी पूरी जान डाल दी। बबीता जी के किरदार की वजह से वह घर-घर में पॉपुलर हुई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी भारी संख्या में फैन फॉलोइंग बढ़ी है।

munmun_dutta.jpg

दिलीप जोशी को बुलाती हैं 'सर'

खबरों के मुताबिक, तारक मेहता शो के लिए मुनमुन दत्ता प्रति एपिसोड 40 से 50 हजार फीस लेती हैं। खबरें ये भी हैं कि शूट खत्म होने के बाद मुनमुन दत्ता दिलीप जोशी को सर कहकर बुलाती हैं। क्योंकि दिलीज जोशी काफी सीनियर एक्टर हैं वह उनकी काफी इज्जत करती हैं। दोनों तारक मेहता शो से पहले भी एक शो में साथ में नजर आ चुके हैं। वो शो था- 'हम सब बाराती।' साल 2004 में यह शो शुरू हुआ था।

टीवी शोज़ के अलावा मुनमुन दत्ता ने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। वह 'मुंबई एक्सप्रेस' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह साल 2006 में आई फिल्म हॉलीडे में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से वह 12 सालों से जुड़ी हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WG3lYG

Post a Comment

Previous Post Next Post