डोपिंग के दोषी पाए गए बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, दो साल का  प्रतिबंध लगा 

नई दिल्ली (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) में खेलने वाले भारत के पहले बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामारा पर डोपिंग के कारण दो साल का बैन लगा है। सतनाम को 2015 में एनबीए ड्राफ्ट में चुना गया था। वह बास्केटबॉल की सबसे बड़ी लीग में चुने जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।

हिगेनेमाइन बीट-2-एगोनिस्ट के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद सतनाम पर भारतीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की अनुशासन समिति ने दो साल का बैन लगा दिया है। नाडा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, सतनाम सिंह भामारा, बास्केटबाल खिलाड़ी हिगेनामाइन बीट-2-एगोनिस्ट के सेवन के दोषी पाए गए हैं। डोपिंग रोधी अनुशासन समिति ने उन पर दो साल का बैन लगाया है।

हिगेनामाइन को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थो की सूची में 2017 में शामिल किया गया था। सेंटर पोजिशन पर खेलने वाले सतनाम को टेक्सास लीजेंड्स के ओपनिंग नाइट रूस्टर में शामिल किया गया था। उन्होंने 2015-16 में जी सीग सीजन में ओपनिंग नाइट को पदार्पण किया था। वह 2016-17 सीजन में भी खेले और इसके बाद भारत वापस आ गए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
two-year ban on basketball player Satnam Singh for doping
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37Ie4Z3

Post a Comment

Previous Post Next Post