पूल में उतर मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने शेयर की ये तस्वीरें, अंदाज देख फैंस बोले- ब्यूटी क्वीन

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  एक्टर मिथुन चक्रव्रती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने पूल में चिल करते हुए की एक तस्वीर शेयर की है। उनका अंदाज देख फैंस भी कमेंट्स करे बिना नहीं रह सके। मदालसा शर्मा की यह फोटो वायरल हो गई है, जिसमें वह सिंगारपुर में पूल में एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा टीवी एक्ट्रेस भी हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 'अनुपमा' सीरियल में अपनी एक्टिंग से घर-घर में पहचान बना चुकी मदालसा अकसर अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पूल में नहाती इस तस्वीर को खुद मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।  

मदालसा शर्मा की यह फोटो सिंगापुर के मरीना बे की है, इसमें एक्ट्रेस मरीना बे पर पूल में ब्लैक गॉगल्स में ग्लैमरस स्टाइल में कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "उस चीज को करते हुए अपने आपको रोजाना जीवंत करें, जिससे आपको अच्छा लगे।"  

मदालसा शर्मा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'अनुपमा' (Anupma) में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में वह 'काव्या' का किरदार निभा रही हैं। इसमें विलेन के रूप में भी मदालसा शर्मा ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली है। मदालसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता व निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं, उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'फिटिंग' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। साल 2018 में उन्होंने मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (Mimoh) से शादी कर ली। 

Madalsa Sharma photos



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
mithun chakraborty daughter in law madalsa sharma pool photo goes viral 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aDXtYh

Post a Comment

Previous Post Next Post