Kangana Ranaut ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कसा तंज, बोलीं- जो सिर्फ हिंदुओं के त्योहारों...

नई दिल्ली: कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बयानी के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह एक के बाद एक ट्वीट कर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में किसान आंदोलन से लेकर अपनी बिकिनी तस्वीर पर ट्रोल होने के बाद अब कंगना ने एक और ट्वीट कर मुसीबत मोल ले ली है।

तंज कसते हुए दी क्रिसमस की बधाई

दरअसल, क्रिसमस के मौके पर कंगना ने लोगों को शुभकामनाएं तो दीं लेकिन उसमें भी उन्होंने कुछ लोगों पर तंज कस डाला। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ उन लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जो सभी भारतीय पर्वों का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। उन लोगों को भी मेरी क्रिसमस जो सिर्फ हिंदुओं के त्याहारों पर ही आलोचना नहीं करते।' इस ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस उन लोगों पर निशाना साधा है जो हिंदू त्योहारों पर ज्ञान देते हैं। हालांकि उनके इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aGxWh7

Post a Comment

Previous Post Next Post