Kangana Ranaut बिकिनी पहनने पर हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं- अगर मां भैरवी वस्त्रहीन होकर सामने आ जाए तो?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन कोई ऐसा ट्वीट कर देती हैं, जिससे बवाल हो जाता है। अब हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर में कंगना बिकिनी पहने समुद्र किनारे बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''गुड मॉर्निंग दोस्तों। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं, वह मैक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।'' उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। साथ ही लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/37J2gpp

Post a Comment

Previous Post Next Post