डिजिटल डेस्क (भोपाल)। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (monalisa)ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में मोनालिसा एक बाथटब लैटी हुई हैं पोज मारते दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उन्होंने काली रंग की बिकिनी पहनी है और उसके ऊपर साइड से एक दुपट्टा डाला हुआ है। वहीं, इस तस्वीर को देख एक फैंस ने कमेंट किया है कि 'कपड़े तो उतार देती...'।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, हर सर्दी का अपना वसंत होता है ...। फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को शुरुआती तीन घंटे में 8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। भोजपुरी फिल्मों की सबसे पापुलर एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जय श्रीराम' से 1999 में की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों की राह पकड़ ली थी। कहते हैं कि वह अबतक 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी एक्टिव रहती हैं, वह हमेशा अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक हैं। 38 साल की मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'ब्लैकमैल' से डेब्यू किया था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mRWypD
.