महज 45 साल की उम्र में हो गया था एक्टर Vinod Mehra का निधन, अपने पीछे छोड़ गए थे दो मासूम बच्चों को

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा ( Vinod Mehra Birthday ) का आज यानी कि 13 फरवरी को जन्मदिन होता है। विनोद मेहरा का फिल्मी करियर बेहद ही छोटा लेकिन खूबसूरत रहा। उनकी कई फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। देखा जाए तो विनोद मेहरा का फिल्मी सफर बेहद ही छोटा रहा है। उन्होंने महज 45 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। चलिए उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें
आपको बतातें हैं।

Vinod Mehra

विनोद मेहरा की शादी


विनोद मेहरा ने पहली थी मीना ब्रोका संग की थी। शादी के बाद कुछ समय बाद ही विनोद को हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी संग की। जो सफल नहीं रही। वहीं तीसरी शादी विनोद ने साल 1988 में विनोद ने तीसरी शादी किरण से की। किरण एक बिजनेस मैन की बेटी थी। शादी के महज दो साल बाद ही विनोद मेहरा का निधन का हो गया। किरण संग विनोद के दो बच्चे हैं।

Vinod Mehra

दो बच्चें हैं विनोद मेहरा के

जिस वक्त विनोद मेहरा का निधन हो उस दौरान उनके बच्चे बेहद छोटे थे। उनका एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम रोहन मेहरा और बेटी का नाम सोनिया मेहरा है। उनकी बेटी सोनिया और बेटा रोहन दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हैं। उनके बेटा रोहन फिल्म बाजार से बॉलीवुड में लॉन्च हुए वहीं बेटी सोनिया मेहरा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाईं जिसके बाद वो एमटीवी वीजे बन गईं। उनकी बेटी आए दिन बचपन की तस्वीरें शेयर

Rekha

वैसे आपको बता दें एक्ट्रेस रेखा ( Rekha ) संग भी विनोद मेहरा का नाम जुड़ चुका है। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों ने गुपचुप ढंग से शादी तक ली थी। लेकिन विनोद मेहरा की मां को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। बताया जाता है कि जब रेखा और विनोद शादी कर आए तब उनकी मां ने उन्हें धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3rOq2Yj

Post a Comment

Previous Post Next Post