चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, 87/6 , अश्विन ने 3 विकेट लिए, टीम इंडिया की पहली पारी 329 रन पर ऑलआउट

चेन्नई। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड की टीम 6 विकेट पर 87 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 242 रन पीछे चल रहा है।

भारत की ओर से अश्विन ने 28 रन देकर 3 विकेट और इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले दूसरे दिन सुबह भारत की पहली पारी 329 रन पर ऑलआउट हो गयी। भारत ने दूसरे दिन अपने शनिवार के कुल स्कोर 300 में सिर्फ 29 रन जोड़े। 

पहली पारी में भारत को ढेर करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने रोरी बर्न्‍स (0), डोमोनिक सिब्ले (16) और पिछले मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले जोए रूट (6) के विकेट महज 23 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद लंच ब्रेक से ठीक पहले डेनिलयल लॉरेंस (9) भी पवेलियन लौट गए।

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बर्न्‍स को पहली ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर दिलाई। इसके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सिब्ले को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने रूट को अश्विन के हाथों कैच कराकर दिया। लंच से ठीक पहले लॉरेंस अश्विन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

चोटिल पुजारा की जगह फिल्डिंग करने मयंक मैदान में उतरे...

भारत की पारी 329 रन पर समाप्त होने के बाद रविवार को फिल्डिंग के लिए उतरी भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा नहीं थे। एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी के दौरान पुजारा को उंगली में चोट लग गई थी। पुजारा के स्थान पर, मयंक अग्रवाल फिल्डिंग के लिए मैदान में उतरे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India v England M. A. Chidambaram Stadium, Chennai live update
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3jMYi3y

Post a Comment

Previous Post Next Post