शादी के 8 साल बाद टीवी एक्ट्रेस बनी मां, बेटे को दिया जन्म, 'नागिन' सीरियल से आईं सुर्खियों में 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। शादी के 8 साल बाद टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मंगलवार को मां बन गई हैं। उन्होंने 9 फवरी को एक बेटे को जन्म दिया और इसकी जानकारी उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर कर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "ओह बॉय।" 

एक्ट्रेस अनीता और रोहित ने 14 अक्टूबर 2013 में शादी की थी और कपल शादी के 8 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। टीवी एक्ट्रेस अनीता को सीरियल 'नागिन' से काफी चर्चा में आई थीं। पति रोहित ने हॉस्पिटल से पत्नी अनीता के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें रोहित पत्नी अनीता को 'किस' करते नजर आ रहे हैं। 

कपल के कुछ करीबी लोगों ने भी इस खुशखबरी को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, बेटा..मैं भी पैरेंट हूं। अनीता और रोहित आपको बधाइयां। वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा, अनीता और रोहित को हार्दिक बधाई। आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं। करणवीर बोहरा ने कमेंट किया, वाह..बधाई! इनके अलावा मानवी गगरू, हिना खान, बरखा सेनगुप्ता, भारती सिंह, अंकिता भार्गव, अनिरुद्ध दवे, नकुल मेहता, किश्वर मर्चेंट, बानी जे, मधुरिमा तुली ने भी कपल को बधाइयां दीं हैं।

इसी बीच रोहित द्वारा शेयर की गई अस्पताल के कमरे की फोटो वायरल हो गई है। इस फोटो में अनीता बिस्तर पर लेटी हुईं हैं और अपने पति रोहित का हाथ पकड़े हुए हैं, जो उनके बगल में बैठे हुए हैं। रोहित ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, लव यू, बेबी। अब तक के सबसे खूबसूरत पल।

अनीता हसनंदानी 21 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म ‘ताल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद वो फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ और ‘कुछ तो है’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अनीता ने फिल्मों के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘हरे कांच की चूड़ियां’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘सौतन कभी सहेली’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’, 'नागिन' समेत कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
TV star Anita Hassanandani welcomed a baby boy  
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3b2UmI9

Post a Comment

Previous Post Next Post