B'Day: फिल्ममेकर से ज्यादा पत्नी की मौत की वजह से सुर्खियों में रहे साजिद नाडियावाला, अपार्टमेंट से गिर गई थी एक्ट्रेस 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला का आज (18 फरवरी) 55वां बर्थ-डे है। साजिद ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन जब भी साजिद का जिक्र होता है तो उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस दिव्या भारती की बात जरूर होती है। साजिद जितने अपनी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं उतना ही वह दिव्या की मौत की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दीवाना' में नजर आई दिव्या भारती ने बहुत कम उम्र में ही साजिद से शादी कर ली थी और कहते हैं कि शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूला था। 

फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला का जन्म 18 फरवरी 1966 में नई दिल्ली में हुआ था। साल 1992 में साजिद ने चुपके से एक्ट्रेस दिव्या भारती से शादी कर ली थी। साजिद सुर्खियों में तब आए, जब दिव्या की रहस्मयी परिस्थित्यों में 2003 में अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई थी और आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। 

इसके बाद साजिद ने दूसरी शादी पूर्व पत्रकार वार्धा खान से की है और उनके दो बेटे हैं। नाडियावाला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एसी टेक्नीशियन की थी। फिर नाडियावाला फिल्म जगत में स्पॉट बॉय बनकर काम करने लगे। इसके बाद साजिद ने अंकल के प्रोडक्शन हाउस में बतौर सहायक निर्माता काम किया।

साल 2006 में उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'जाने-ए-मन' साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने मल्टी स्टारर फिल्म 'हे बेबी' का निर्माण किया। साजिद की अब तक की सबसे हिट फिल्मों में से एक है, हॉउसफुल सीरीज। साल 2014 में साजिद ने फिल्म 'किक' से अपना निर्देशन डेब्यू किया और इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इनके पिता का नाम सुलेमान नाडियावाला है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
bollywood news know about birthday boy sajid nadiadwala lifes facts  
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3pCVqaK

Post a Comment

Previous Post Next Post