Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के शॉकिंग एविक्शन से हैरान घरवाले, पति के जाने से रुबीना दिलैक का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस ने एक ऐसा शॉकिंग एविक्शन कर दिया जिसने पूरे घर को हिलाकर रख दिया। जीत के दावेदार और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का सफर बिग बॉस ने एक अलग तरह से खत्म कर दिया। रुबीना का ये खबर सुनते ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि अभिनव ने अपनी पत्नी रुबीना को संभाला और उन्हें समझाया कि अब उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी पर पूरी तरह से ध्यान देना होगा।

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस के घर में दाखिल हुए सपोटर्स को ये निर्णय दिया गया कि घर से किसे बाहर करना चाहते हैं। सपोर्ट्स को अपने हिसाब से घर में सबसे कम योगदान देने वाला नाम लेना था। इसमें तीन लोगों ने अभिनव का नाम लिया। जैस्मीन भसीन, जान कुमार सानू और विंदू दारा सिंह ने अभिनव का नाम लिया। वहीं राहुल महाजन ने देवोलीना, पारस छाबड़ा ने राहुल वैद्द और तोषी ने निक्की तंबोली का नाम बोला। अभिनव का नाम लेने वाले ज्यादा लोग थे इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3pasVRs

Post a Comment

Previous Post Next Post