पॉप सिंगर रिहाना ने शेयर किया टॉपलेस फोटो, गले में पहना 'भगवान गणेश 'का पेंडेंट

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पॉप सिंगर रिहाना इन दिनों अपने ट्वीट की वजह से भारत में काफी चर्चित हैं। पहले उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था और अब अपनी टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लेकिन इस तस्वीर में उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहन रखा हैं। दरअसल, रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया हैं। इस फोटोशूट में वो टॉपलेस पोज देने के साथ कई एक्सेसरीज भी कैरी की हुई हैं।

टॉपलेस फोटो शेयर करते ही रिहाना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनके फैशन सेंस के लिए उन्‍हें लगातार ट्रोल कर रहे है। फोटो शेयर करते हुए रिहाना ने लिखा- when PopcaanMusic said “me nuh wan ya wear no lingerie tonight fa me girl”.

इससे पहले रिहाना ने 2 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। रिहाना ने किसान आंदोलन पर लिखा था कि, हम इस बारे में बात क्‍यों नहीं कर रहे। इस ट्वीट के बाद भी वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक जवाबी ट्वीट कर उन पर निशाना साधा था। 

Image result for rihanna controversial photos

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पॉप सिंगर रिहाना किसी धर्म को लेकर विवादों में घिरी हैं इससे पहले भी उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया हैं। साल 2013 में रिहाना ने अबू धाबी के शेख जायद ग्रैंड मॉस्‍क सेंटर में एक फोटोशूट करवाया था। उस वक्‍त भी आपत्तिजनक तस्‍वीरें क्लिक करवाने के चलते उन्‍हें वहां से बाहर जाने के लिए कह दिया गया था।

Image result for rihanna controversial photos

रिहाना ने अपने वर्चुअल रनवे शो Savage X Fenty में लॉन्जरी कलेक्शन को दिखाया गया था। इस शो के एक गाने में इस्लाम के हदीस का जिक्र था।हदीस वो बातें हैं, जो पैगम्बर ने कही थे। हदीस को एक लॉन्जरी फैशन शो में इस्तेमाल किया गया था,जिस पर जमकर बवाल मचा और रिहाना को माफी मांगनी पड़ी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
pop singer rihanna shares topless photo with lord ganesha pendant
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3rZhDkO

Post a Comment

Previous Post Next Post