डिजिटल डेस्क,मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा 1 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा और पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जहां उनके पूर परिवार ने गणपति पूजा की और समीशा के लिए प्रार्थना की,जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि अपने पहले बर्थ-डे के दिन समीशा ने शिल्पा को फर्स्ट टाइम मम्मा कहकर पुकारा हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।


समीशा का बर्थडे मुंबई के रेस्तरां में किया गया, जहां पूरा कुंद्रा परिवार और उनके करीबी शामिल हुए। बता दें कि, सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के बाद शिल्पा और उनका परिवार मुंबई के महालक्ष्मी कोर्स स्थित कीबा रेस्टोरेंट गए, जहां समीशा ने अपने हाथ से केक काटा। केक और समीशा की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप देख सकते हैं कि फोटो में केक की टेबल को फूलों से सजाया गया हैं।

समीशा का वीडियो वायरल
मंदिर जाने से पहले शिल्पा ने बेटी का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं जिसमें समीशा घुटनों के बल चलते हुए खेल रही हैं।वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा,"मम्मा, ये शब्द जब तुम्हारे मुंह से सुना वो भी तब, जब तुम आज एक साल की हो गई हो, मुझे लगता है मेरे लिए यह लाइफ का सबसे बड़ा तोहफा हैं। तुम्हारा पहला दांत निकलने से लेकर पहला शब्द, पहली हंसी और पहला क्रॉल मुझे सब याद है, मेरे लिए यह सब कुछ बहुत स्पेशल हैं और हर दिन को सेलिब्रेट करने की वजह हैं। पहला जन्मदिन मुबारक हमारी परी।"
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3k1nT9e
.