भाई सैफ अली और बहन सोहा अली लेकर आ रहे हैं 'द हाउस ऑफ पटौदी' का नया कलेक्शन, ये है इसकी खासियत

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी बहन सोहा अली खान के साथ जल्द लेकर आ रहे हैं 'द हाउस ऑफ पटौदी' का नया कलेक्शन। इस बात की जानकारी सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी हैं। सोहा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘हम इंतजार कर रहे हैं, द हाउस ऑफ पटौदी का नया कलेक्शन आने वाला हैं'.....@houseofpataudi #behindthescenes.....

बता दें कि,इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ घर में फोटोशूट कराती दिख रही हैं। वीडियो में सैफ अली खान काफी शर्माते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वही फैंस भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर खान नहीं दिखाई दे रही हैं। बता दें कि, बेबो जल्द ही अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

साथ ही करीना कपूर खान की फरवरी के इस महीनें में कभी भी डिलीवरी हो सकती हैं। बच्चे के जन्म होने के बाद सैफ अली खान पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। जिसकी वजह से सैफ अपने सारे प्रोजेक्ट्स को जल्दी पूरा कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

वर्कफ्रंट की बात करे तो सैफ अली खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में एक नए किरदार को निभाते हुए नज़र आएंगे।इस फिल्म में सैफ रावण का किरदार निभाते हुए दिखेंगे,जिसके बाद सैफ ‘बंटी-बबली 2’ और ‘भूत पुलिस’ में लीड रोल में नजर आएंगे। वही करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आने वाली है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The house of pataudi new collection is coming soon soha shares behind the scenes video
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3qCFUx6

Post a Comment

Previous Post Next Post