डिजिटल डेस्क,मुंबई। करीना कपूर की डिलीवरी कभी भी हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस को किसी भी वक्त हॉस्पिटलाइज किया जा सकता हैं। जिसकी वजह से उनके घर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया हैं। देर रात बबीता, करिश्मा और इब्राहिम उनसे मिलने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में वो लोग ( बबीता, करिश्मा और इब्राहिम) करीना के घर विजिट करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि,करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इससे पहले करीना ने साल 2016 में अपने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। वही सैफ चौथी बार पिता बन रहे हैं। सैफ और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। हालांकि करीना की डिलीवरी डेट 15 फरवरी बताई गई थी लेकिन उस डेट पर डिलीवरी नहीं हुई। सैफ और रणधीर ने इस बात का हिंट दिया था कि, करीना की डिलीवरी 15 के आसपास हो सकती हैं।
इन सब के बीच करीना ने प्रेग्नेंसी पीरियड में अपने सारे प्रोजेक्ट्स खत्म किए। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ भी काफी फोटोशूट करवाया। फिलहाल एक्ट्रेस अपने मदरहुड टाइम को काफी रिलैक्स होकर जीना चाहती है। अब तक उनके नए बेबी को लेकर कोई खबर नहीं आई हैं लेकिन सबको उनके न्यू बेबी का बेसब्री से इंतजार है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/2ZoELgB
.