कंगना रनौत ने की अपनी तारीफ में कहा- 'मैं एक सफल एक्ट्रेस बनी, लेकिन पिता ने स्ट्रगल में नहीं दिया साथ'

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और विवादों से उनका पुराना रिश्ता हैं। कंगना अपनी तारीफ करने से कभी पीछे नहीं हटती। इस बार भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी तारीफ करते नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और वो कैसे अंडरवर्ल्ड माफियाओं के चंगुल में फंस कर बाहर निकली। इन बातों का भी जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि, मैं नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी थी लेकिन मेरे पिता ने स्ट्रगल में साथ देने से इनकार कर दिया।

कंगना के इस ट्वीट पर लोग उनका काफी मजाक उड़ा रहे हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,'मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। मेरे पिता ने मेरे स्ट्रगल में साथ देने से इनकार कर दिया। मैं खुद पर निर्भर थी. मुझे 16 साल की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफिया ने पकड़ लिया। 21 साल की उम्र में मैंने अपनी जिंदगी के सभी विलंस का सफाया कर दिया।मैं नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी थी। एक सफल एक्ट्रेस और मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में अपने पहले घर की मालकिन भी बन चुकी थी।'

एक्ट्रेस हो रही हैं ट्रोल
कंगना रनौत के इस ट्वीट पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा हैं। कोई कह रहा हैं कि, आप में कमी हैं तो कोई कह रहा हैं कि, 'मुंह मियां मिठ्ठू' हैं कंगना। 

वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। साथ ही वो अभी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह एक सीक्रेट सर्विस एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'तेजस' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं दिव्या दत्ता भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना 'तेजस' में भी काम कर रही है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actress kangana ranaut tell the story of her Struggle life
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/37hB6Wb

Post a Comment

Previous Post Next Post