पहले पति को तलाक देने के बाद फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Dia Mirza, 15 फरवरी को लेंगी सात फेरे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ( Dia Mirza Wedding ) शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दीया काफी लंबे समय से बिजनेसमैन वैभव रेखी ( Vaibhav Rekhi ) को डेट कर रही हैं। खास बात यह है कि दीया 15 फरवरी को सात फेरे लेंगी यानी कि उनकी शादी में महज दो दिन ही बचे हैं।

यह भी पढ़ें- महज 45 साल की उम्र में हो गया था एक्टर Vinod Mehra का निधन, अपने पीछे छोड़ गए थे दो मासूम बच्चों को

 

 

Dia Mirza

जानकारी के अनुसार दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी सारी रस्में मुंबई में ही निभाई जाएंगी। इस शादी में कपल के परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी बड़े ही सिंपल ढंग से होगी। आपको बता दें वैभव मुंबई में ही रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें- प्यार के मामले में Rashmi Desai की निकली फूटी किस्मत, पति से तलाक लेने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने भी छोड़ा बीच रास्ते में

 

Diya Mirza

दीया मिर्जा की शादी की खबर सुन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है। दीया के फैंस उन्हें कमेंट कर शादी की शुभकामनाएं देती हुईं दिखाई दे रहे हैं। आपको बतातें चलें कि दीया की पहली शादी अक्टूबर 2014 में हुई थी। उनके पहले पति का साहिल था। दोनों की शादी बेहद ही कम समय तक चल पाई और चार साल बाद ही कपल ने तलाक ले लिया।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3peQLeP

Post a Comment

Previous Post Next Post