Disha Patani ने नई फिल्म का किया ऐलान, पोस्टर शेयर करते हुए बोलीं- आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। चार करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म की घोषणा से फैंस काफी एक्साइटिड हो गए हैं।

Priyanka Chopra ने शादी से पहले निक जोनस की करवाई थी जासूसी, सिक्योरिटी गार्ड को लगवाया था पीछे

दरअसल, दिशा पाटनी 'एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns)' में नजर आने वाली हैं। इसका ऐलान खुद दिशा ने सोशल मीडिया पर किया है। यह फिल्म 'एक विलेन' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। एक विलेन फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोड में नजर आए थे। वहीं, रितेश देशमुख ने विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके गानों को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब 'एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns)' की घोषणा से हर कोई काफी खुश है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3rJCOre

Post a Comment

Previous Post Next Post