जानें कौन हैं Gehana Vasisth जिन पर लगा है पॉर्न रैकेट चलाने का आरोप, सोशल मीडिया पर कर रही हैं खूब ट्रेंड

नई दिल्ली। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ( Gehana Vasisth ) को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर पॉर्न वीडियो शूट और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। पॉर्न वीडियो अपलोड मामले में गिरफ्तार हुईं गहना अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। सब यह जानने के इच्छुक हैं कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन हैं? तो चलिए आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें बतातें हैं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: ट्वीट कर Mukesh Khanna ने साधा रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा पर निशाना, बोलें- 'करोड़ों कमाने वाले क्या जानें किसानों का दर्द'

gehana vasisth

मिस एशिया बिकिनी में की जीत हासिल

85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी गहना वशिष्ठ ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने मिस एशिया बिकिनी का खिताब खुद के नाम किया था। मॉडलिंग के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया। लेकिन वह तब से ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने एक टॉपलेस फोटोशूट कराया था।

यह भी पढ़ें- अमरीकन सिंगर रिहाना के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, बाल श्रम का लगा आरोप

Gehana Vasisth

'गंदी बात' वेब सीरीज़ से मिला फेम

खबरों की मानें तो गहना करीबन 70 से भी ज्यादा विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। उनके पांच साल के फिल्मी करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा यानी कि 30 फिल्में साउथ इंडस्ट्री में की हैं, लेकिन हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर की आई वेब सीरीज़ 'गंदी बात' से गहना को सबसे ज्यादा फेम मिला। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ गहना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस संग अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3p12nlE

Post a Comment

Previous Post Next Post