Good News: सिंगर नीति मोहन हैं प्रेग्नेंट, दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर दी फैंस को खुशखबरी

मुंबई। बॉलीवुड में एक के बाद एक खुशखबरी फैंस को रोमांचित कर रही हैं। हाल ही अनीता हसनंदानी ( Anita Hassanandani ) ने बेटे को जन्म दिया। इससे पहले विराट और अनुष्का पैरेंट्स बने और अब सिंगर नीति मोहन ( Neeti Mohan ) के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सामने आई है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें : समंदर किनारे पति संग एक्ट्रेस के गजब के योगा पोज, लोग रह गए दंग, वायरल हो रहे फोटोज

दो से होने जा रहे तीन
नीति ने 15 फरवरी, 2019 को एक्टर निहार पांड्या से शादी की थी। शादी के कार्यक्रम हैदराबाद में सम्पन्न हुए थे। सिंगर ने सोशल मीडिया पर सोमवार को लिखा,'1+1= 3, होने वाले मम्मी और डैडी, ये घोषणा करने के लिए हमारी शादी की दूसरी वर्षगांठ से बेहतर मौका क्या होगा!!!' नीति की इस पोस्ट पर श्रेया घोषाल, सुगंधा मिश्रा, विशाल डडलानी, मौनी रॉय सहित कई सेलेब्स ने बधाईयों भरे कमेंट्स किए हैं। 41 साल की नीति ने शेयर की गई फोटोज मेंं येलो कलर की क्यूट ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही निहार ने लाइट पिंक शर्ट और जिंस वियर की है। निहार ने नीति के बेबी बंप पर हाथ लगा रखा है। एक फोटो में दोनों हाथ से तीन अंगुलियां उठाए हुए हैं। इससे वह बताना चाह रहे हैं कि वे दो से तीन होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रांसपेरेंट टॉप और 44 हजार की चप्पलों में नजर आईं जान्हवी कपूर की बहन खुशी, फोटोज हुईं वायरल

'इश्क वाला लव' से किया डेब्यू
बता दें कि नीति ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सॉन्ग 'इश्क वाला लव' को आवाज देकर डेब्यू किया था। इसके बाद नीति ने 'जब तक है जान', 'गुंडे' हेट स्टोरी 3','कलंक', 'बादशाहो','बार बार देखो','लखनउ सेंट्रल','जब हैरी मैट सेजल','हैप्पी न्यू ईयर','साहो' सहित कई फिल्मों में गाने गाए। नीति चार बहनें हैं। उनकी तीन बहनों में शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/37hFEvx

Post a Comment

Previous Post Next Post