IPL Auction 2021: ये हैं आईपीएल में 13 साल के 13 महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने खरीदा था सबसे महंगा प्लेयर 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इसके लिए 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, जिसमें 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखी गई है। आइए, जानते हैं पिछले 13 आईपीएल के 13 विदेशी खिलाड़ी जो सबसे ज्यादा महंगे बिके। 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने एंड्रयू साइमंड्स को 6 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन में दूसरे नंबर पर सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी श्रीलंका के सनथ जयसूर्या थे, जिन्हें 4.35 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।  

2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 9.8 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जबकि इसी कीमत पर 2009 में ही केविन पीटरसन को भी 9.8 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था।
2010 में शेन बॉन्ड को 4.8 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था, जबकि 2010 में ही कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

2011 में महेला जयवर्धने को कोच्चि टस्कर्स ने 4.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि इस सीजन में टॉप थ्री में सभी खिलाड़ी भारतीय थे। गौतम गंभीर , युसूफ पठान और रॉबिन उथप्पा। 2012- स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं, जिनकी कीमत 12.5 करोड़ रुपए थी। जबकि, दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने को 7.7 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

2013 में ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने  6.3 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि दूसरे नंबर पर अजंथा मेंडिस थे, जिन्हें 4.35 करोड़ रुपए में पुणे वारियर्स इंडिया ने खरीदा था। 2014 में केविन पीटरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2015 में एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

 2016 में शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। 2017 में बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।   2018 -बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।  2019 में ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने  6.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2020 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL Auction 2021: list of top 10 expensive foreign players of all ipl auctions in hindi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3k2Yg7N

Post a Comment

Previous Post Next Post