IPL Auction 2021y: 292 खिलाड़ियों की किस्तम दांव पर, आज दोपहर 3 बजे से लगेगी बोली

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14 वें सीजन के लिए आज दोपहर तीन बजे चेन्नई में नीलामी शुरू होगी। आईपीएल की 8 टीमों के लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि अभी सिर्फ 61 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 40-45 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजी की नजरें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन पर होंगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर 

  • ग्लेन मैक्सवेल (बेस प्राइज 2 करोड़) 
    ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेयर रहे हैं। उन्हें पिछले सीजन में 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। उन्होंने सीजन के 11 मैच में सिर्फ 13.18 की औसत से 145 रन बनाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में उनका बल्ला जमकर चला था। मौजूदा सीजन में उन्होंने 14 मैच में 31.58 की औसत से 379 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने आईपीएल में 82 मैच खेले हैं। जिनमें 1505 रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए हैं।
     
  • शाकिब अल हसन (बेस प्राइज 2 करोड़)
    बांग्लादेशी प्लेयर शाकिब अल हसन आईसीसी के ऑलराउंडर की टी-20 विश्व रैंकिंग में 5 वें नंबर पर काबिज हैं। इस लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर पर इस बार सभी फ्रेंचाइजियां जमकर पैसा लुटा सकती हैं। शाकिब बल्लेबाजी में भी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। शाकिब ने आईपीएल में 63 मैच खेल हैं। जिसमें 746 रन बनाएं और 59 विकेट हासिल किए हैं। 
     
  • काइल जेमिसन (बेस प्राइज 75 लाख)
    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेमिसन अब तक आईपीएल नहीं खेले हैं। उनकी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी गई है। जेमिसन 140 की रफ्तार से बॉलिंग करने के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 226 रन बनाए और 36 विकेट लिए हैं। वहीं, 2 वनडे मैच में 25 रन बनाए और 3 विकेट लिए हैं। टी-20 में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट हैं। 
     
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन (बेस प्राइज 20 लाख)
    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में सबसे तेज 37 बॉल पर शतक जड़ा था। यह टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। केरल के बल्लेबाज ने अजहरुद्दीन ने 5 मैच में 195 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। 158 रन बाउंड्री से लिए। एक शतक जड़ा। टी-20 में अजहरुद्दीन ने 24 मैच में 142 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए।
  • अर्जुन तेंदुलकर (बेस प्राइज 20 लाख)
    सचिन तेंदुलकर के बेटे और लेफ्ट-ऑर्म पेसर अर्जुन ने MIG क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 3 विकेट लिए थे। साथ ही इस ऑलराउंडर ने 31 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। उनकी टीम 194 रन से जीती थी। अर्जुन ने 2 टी 20 मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं। 
     

किस देश के कितने खिलाड़ी 

  • ऑस्ट्रेलिया- 35
  • न्यूजीलैंड- 20
  • वेस्टइंडीज-19
  • इंग्लैंड- 17
  • दक्षिण अफ्रीका-14
  • श्रीलंका-9
  • अफगानिस्तान-7
  • नेपाल-1
  • यूएई-1
  • अमेरिका-1

इन 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये 

  • केदार जाधव
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • स्टीव स्मिथ
  • जेसन रॉय
  • मोइन अली
  • शाकिब अल हसन 
  • सैम बीलिंग्स
  • हरभजन सिंह 
  • मार्क वुड
  • लेम पेलनकट


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL auction players list 2021 live IPL 2021 Auction Live Updates on Players Sold IPL Auction Live Countdown to Player Auction 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://bit.ly/3pu9of1

Post a Comment

Previous Post Next Post