It’s a Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म, एकता कपूर ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने मंगलवार को एक प्यारे बेटे (Baby Boy) को जन्म दिया है। अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया (social media) के जरिए फैंस को दी। अनीता को अस्पताल में उनके कई टीवी के दोस्त भी पहुंचे। प्रोड्यूसर एकता कपूर भी अनीता की डिलीवरी के वक्त मौजूद थीं। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। अनीता के मां बनने की खबर के बाद टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस भी इस बात की खुशी जता रहे हैं। अस्पताल से अनीता की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनीता हसनंदानी की अस्पताल से कई तस्वीरें साझा की हैं। वहीं रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ फोटो पोस्ट करके बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रोहित रेड्डी ने ओह बॉय लिखकर फैंस को जानकारी दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3tGEJ1j

Post a Comment

Previous Post Next Post