Mia Khalifa ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर उठाया सवाल, बोलीं- क्या मिसेज़ जोनस कुछ बोलने वाली हैं?

नई दिल्ली: देश में कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली बॉडर्स पर बैठे किसानों की मांग है कि सरकार कानून को वापस लें। किसान आंदोलन की आग अब हॉलीवुड तक जा पहुंची है। अमेरिकन पॉपस्टार रिहाना (Rihanna) के एक ट्वीट के बाद कई विदेशी हस्तियों ने किसानों का समर्थन किया है। वहीं, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) भी किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं। वह लगातार ट्वीट कर अपनी बात रख रही हैं। अब मिया ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

किसानों का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, पटियाला में बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग को रोका

प्रियंका की चुप्पी पर उठाया सवाल

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर एक ट्वीट किया था। लेकिन उसके बाद से उन्होंने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में मिया ने प्रियंका की चुप्पी पर सवाल उठाया है। मिया ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या Mrs. जोनस किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि मिया के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा की क्या प्रतिक्रिया होगी।

किसान आंदोलन पर सलमान खान के जवाब पर शत्रुघ्न सिन्हा का पलटवार! बोले- डर और दबाव में बयान देते हैं

कंगना ने प्रियंका पर किया पलटवार

कंगना ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या ये है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस भ्रष्ट सिस्टम से मुकाबला करने के लिए हमारी संख्या कम है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/2LvqPOt

Post a Comment

Previous Post Next Post